{"_id":"66d9c1018cefba4b50038363","slug":"miscreant-snatched-bag-containing-rs-2-lakh-from-school-employee-in-munger-hindi-news-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुंगेर में स्कूल के कर्मचारी पर बदमाश ने फेंका सत्तू, फिर दो लाख रुपये से भरा थैला लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुंगेर में स्कूल के कर्मचारी पर बदमाश ने फेंका सत्तू, फिर दो लाख रुपये से भरा थैला लेकर भागा
Thu, 05 Sep 2024 08:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 05 Sep 2024 08:02 PM IST
सार
कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि स्कूल के कर्मचारी के आवेदन पर केस दर्ज किया है। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर शुूरू की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिला स्कूल के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी पवन कुमार सिंह से अज्ञात चोर ने दो लाख रुपये से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गया। गुरुवार की दोपहर को पवन बड़ी बाजार स्थित स्टेट बैंक से दो लाख रुपये निकालकर साइकिल से जिला स्कूल जा रहे थे। ऑटो स्टैंड के पास जाम होने के कारण पीड़ित ने साइकिल रोकी तो बदमाश ने प्लास्टिक के दो गिलास में भरा सत्तू उस पर फेंक दिया। ध्यान भटतके ही बदमाश साइकिल पर टंगा नोटों से भरा थैला लेकर फरार हो गया। कोतवाली थाना ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित पवन कुमार सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार है, वह बाढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पत्नी के इलाज के लिए उन्होंने एसबीआई बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। लौटते समय प्राइवेट टैक्सी स्टैंड के पास किसी ने उनके शरीर पर सत्तू सहित गिलास फेंक दिया। लेकिन, उसे कुछ समझ नहीं आया। स्कूल पहुंचने पर पता चला कि नोटों से भरा थैला गायब है। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि कर्मचारी के आवेदन पर केस दर्ज लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन