फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Love Affair: Married BPSC teacher in Munger absconded with a girl; wife is pleading for justice

Love Affair: गजब कर गए गुरुजी... तीन महीने पहले हुई थी शादी, अब माशुका को लेकर फरार

Sat, 10 Aug 2024 08:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 10 Aug 2024 08:57 PM IST
सार

Munger News: पुलिस ने बताया कि लड़की लेकर भागने से संबंधित मामला दर्ज किया जा चुका है। लड़का पहले से शादीशुदा है। पहली पत्नी भी दहेज प्रथा की एफआईआर कराने आई थी। लेकिन उसके पहले ही लड़के के साथ गई लड़की के परिजन के आवेदन पर मामला दर्ज किया जा चुका है।

विज्ञापन
Love Affair: Married BPSC teacher in Munger absconded with a girl; wife is pleading for justice
बीपीएससी शिक्षक दीपक अपनी प्रेमिका मौसम कुमारी के साथ हुआ फरार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुंगेर के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के रैनिया गांव निवासी बीपीएससी शिक्षक दीपक कुमार अपनी प्रेमिका महादेवा गांव निवासी बबलू सिंह की बेटी मौसम कुमारी को लेकर फरार हो गया था। शनिवार को मौसम ने वीडियो जारी कर कहा कि हम जहां भी हैं सुरक्षित हैं और मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मेरे साथ किसी ने जबरदस्ती नहीं की है। वहीं, उसने पुलिस प्रशासन से निवेदन करते हुए कहा कि मेरी वजह से किसी को परेशान न करें। वहीं, पुलिस लड़की के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
लड़की के पिता द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मेरी बेटी सोमवार की सुबह हर दिन की तरह कोचिंग पढ़ाने गौरवडीह दीपक कुमार के कोचिंग सेंटर में गई थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। हमने जब दीपक के घर पर जाकर पूछताछ की तो किसी ने कुछ नहीं बताया। तब पता चला कि मेरी बेटी को दीपक जबरदस्ती अपने साथ लेकर भाग गया है। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, लड़की द्वारा जारी किए गए वीडियो से मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जानकारी के मुताबिक, दीपक कुमार गौरावडीह में वर्षों से कोचिंग संस्थान चलाता था जिसमें मौसम भी पढ़ने जाया करती थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद मौसम ने भी उसी की कोचिंग में बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। इसी दौरान दीपक और मौसम में प्रेम प्रसंग हो गया और लगभग पांच वर्षों से दोनों एक दूसरे से मिला जुला करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दीपक की बीपीएससी परीक्षा पास करने के बाद असरगंज प्रखंड के अमैया गांव के जवाहरपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर नौकरी हो गई। दीपक की शादी तीन महीने पूर्व ही हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में हुई थी, जिसके बाद अब उसने अपनी प्रेमिका मौसम के साथ भागकर शादी कर ली। वहीं, अब पहली पत्नी ने भी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन प्रभारी थाना प्रभारी कमलेश राम ने यह कहते हुए पीड़िता को लौटा दिया कि उसके ऊपर एक एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। अब आपको करना है तो महिला थाना या न्यायालय में जाकर करिए।


इधर, पुलिस ने बताया कि लड़की लेकर भागने से संबंधित मामला दर्ज किया जा चुका है। लड़का पहले से शादीशुदा है। पहली पत्नी भी दहेज प्रथा की एफआईआर कराने आई थी। लेकिन उसके पहले ही लड़के के साथ गई लड़की के परिजन के आवेदन पर मामला दर्ज किया जा चुका है। अब एक ही व्यक्ति पर दो-दो एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती हैं। उन्हें महिला थाने या न्यायालय जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed