फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lightning strikes teenage girl taking shelter under tree during rain, dies

Bihar News: आम के पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली से किशोरी की मौत; परिजन बेसुध

Mon, 29 Jun 2026 07:12 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 07:12 PM IST
सार

मुंगेर के हरपुर थाना क्षेत्र के धौरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय संध्या कुमारी की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए वह आम के पेड़ के नीचे खड़ी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Lightning strikes teenage girl taking shelter under tree during rain, dies
परिजन का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुंगेर के हरपुर थाना क्षेत्र के धौरी गांव में सोमवार शाम आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से 15 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, धौरी गांव निवासी गांधी कुमार की 15 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी सोमवार शाम करीब तीन बजे घर के पीछे स्थित खेत की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के लिए संध्या पास में स्थित एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।

विज्ञापन

मृतका के पिता गांधी कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वह तुरंत घटनास्थल पहुंचे। वहां उनकी पुत्री आम के पेड़ के नीचे अचेत अवस्था में पड़ी मिली। परिजन उसे तत्काल घर लेकर आए और प्राथमिक उपचार का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे अनुमंडल अस्पताल, तारापुर ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अंकित कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  बेतिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ईंट-पत्थर और हथियारों से हमले का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि किशोरी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संध्या कुमारी अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी असामयिक मौत से मां संगीता देवी सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण घटना से स्तब्ध हैं।

हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी की मौत की सूचना मिली है। पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे या ऊंचे स्थानों पर खड़े होने से बचें। ऐसे समय में सुरक्षित भवन के भीतर शरण लेना सबसे सुरक्षित उपाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed