फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Lakhisarai Crime: Elderly woman brutally murdered with sharp weapon; several suspects in custody

Bihar Crime: बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, दहशत में लोग; कई संदिग्ध हिरासत में

Mon, 10 Mar 2025 06:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Mar 2025 06:39 PM IST
सार

Lakhisarai Crime: पड़ोसी के यहां समारोह से घर लौटे तो मंजर देख पूरा परिवार सन्न रह गया, घर में अकेली रही बुजुर्ग महिला खून से लथपथ मिली। उनपर किसी ने धारदार हथियार से हमला किया था। अस्पताल ले जाते हुए घायल महिला की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Lakhisarai Crime: Elderly woman brutally murdered with sharp weapon; several suspects in custody
पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेजा गया बुजुर्ग महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत बटा रामपुर गांव में सोमवार की सुबह एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। मृतका की पहचान सुमा देवी के रूप में हुई है। उनके घर से ही उनका रक्तरंजित शव बरामद किया गया, जिससे स्पष्ट है कि इस जघन्य वारदात को घर के भीतर ही अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

 
घर लौटने पर मिली लहूलुहान अवस्था में महिला
परिजनों के अनुसार घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। वे पास के ही पड़ोसी के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में गए हुए थे। जब वे कार्यक्रम से लौटे तो सुमा देवी खून से लथपथ हालत में पड़ी मिलीं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



 
हत्या की वजह अब भी अज्ञात
घटना की सूचना मिलते ही चानन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग
घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने हत्या की निंदा करते हुए पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस वारदात को लेकर दहशत में हैं। वहीं, पुलिस ने भी परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed