{"_id":"689f5aace0d604b6170e18b5","slug":"laborer-dies-due-to-suffocation-in-safety-tank-of-under-construction-house-another-critical-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर
Fri, 15 Aug 2025 09:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 15 Aug 2025 09:35 PM IST
सार
मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में सेंटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से मजदूर अरुण कुमार की मौत हो गई, जबकि संटू यादव गंभीर रूप से बीमार है।
विज्ञापन
शोकाकुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से बीमार है। घटना शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी स्व. फौजी यादव के पुत्र अरुण कुमार (45) के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से बीमार मजदूर की पहचान तौफिर निवासी संटू यादव के रूप में हुई है। संटू का इलाज एक निजी क्लिनिक में जारी है।
जानकारी के अनुसार, पुरानीगंज स्थित शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के निर्माणाधीन मकान में ठेकेदार संजय कुमार के निर्देश पर अरुण कुमार और संटू यादव सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के लिए अंदर गए थे। कुछ देर तक उनकी कोई हलचल न होने पर तीसरा मजदूर रस्सी के सहारे नीचे उतरा और दोनों को बेहोश पाया। शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोग उन्हें बाहर निकालने में जुट गए। गैस का असर खत्म करने के लिए टैंक की दीवार को कटर से काटा गया और स्टैंड फैन से हवा दी गई।
ये भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर जमालपुर को बड़ा तोहफा, हावड़ा के लिए दौड़ेगी वंदे भारत, 6 घंटे 35 मिनट में तय होगा सफर
विज्ञापन
दोनों मजदूरों को बाहर निकालकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं। परिजनों ने मकान मालिक धर्मेंद्र कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए इसे सुनियोजित साजिश बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।