{"_id":"66b771fd35d571adeb060fde","slug":"khagaria-body-of-businessman-found-on-banks-of-river-he-had-left-home-2-days-ago-to-drop-his-friend-on-bike-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: खगड़िया में नदी के किनारे मिला कारोबारी का शव, दो दिन पहले दोस्त को बाइक से छोड़ने निकला था घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: खगड़िया में नदी के किनारे मिला कारोबारी का शव, दो दिन पहले दोस्त को बाइक से छोड़ने निकला था घर से
Sat, 10 Aug 2024 07:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:28 PM IST
सार
Khagaria News: मोरकाही थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
मृतक सोनू कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
खगड़िया जिले के मोरकाही थानाक्षेत्र में सुगरकोल नदी घाट के पास शनिवार को एक युवक शव मिला। उसकी बाइक भी मौके से बरामद हुई है। मृतक की पहचान मोरकाही थानाक्षेत्र के मारर दक्षिणी निवासी मंटून पोद्दार के बेटे सोनू कुमार (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक आठ अगस्त को अपनी बाइक से दोस्त को पहुंचाने घर से निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया।
विज्ञापन
इधर, सुगरकोल घाट पर शव मिलने की सूचना पाकर परिजनों ने युवक की पहचान कर ली। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को खगड़िया सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिर मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोनू कुमार कबाड़ खरीदने का काम करता था। मृतक की पत्नी नगीना देवी ने बताया कि बीते आठ अगस्त को उसका पति अपने किसी दोस्त को घर पहुंचाने की बात कहकर बाइक लेकर निकला था। उसके बाद वह लापता हो गया। पत्नी ने बताया कि उसके पति की दुश्मनी किसी से नहीं थी। बावजूद अंदेशा है कि उसके पति की हत्या कर शव को नदी के किनारे फेंक दिया गया।
विज्ञापन
इधर, मोरकाही थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।