फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Khagaria: A man and his wife's brother slipped while bathing in a pond, both died by drowning

Bihar News: पोखर में नहाने गए शख्स और उसकी पत्नी के भाई का पैर फिसला, डूबने से दोनों की मौत

Sat, 27 Jul 2024 07:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 Jul 2024 07:53 PM IST
सार

Khagaria News: मोरकाही थाना अध्यक्ष ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि दो युवकों की मौत डूबने से हुई है। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को पानी से निकाला गया, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Khagaria: A man and his wife's brother slipped while bathing in a pond, both died by drowning
पोखर में डूबने से दो लोगों की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। उसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। घटना शनिवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक रिश्ते में बहनोई और उसकी पत्नी के भाई थे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बछौता गांव स्थित भीरआही पोखर में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों का पैर पानी में फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थानाक्षेत्र के भदास गांव निवासी प्रभाकर कुमार (21) और बछौता गांव निवासी सूरज कुमार (13) के तौर पर की गई है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, जिस समय दोनों युवक पोखर में नहाने के लिए गए थे। उस समय वहां पर एक छोटा बच्चा भी था। जब दोनों पानी में डूबने लगे तो उस बच्चे ने गांव जाकर उनके घरवालों को इसकी सूचना दी। इधर, गोताखोरों द्वारा दोनों मृतकों के शव को बाहर निकाल निकाला गया। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरकाही थाना अध्यक्ष ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि दो युवकों की मौत डूबने से हुई है। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को पानी से निकाला गया, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed