फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui News: young man crossing road was hit by speeding car, died painfully; driver absconded with car

Bihar News: सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत; चालक गाड़ी लेकर फरार

Tue, 19 Mar 2024 04:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 19 Mar 2024 04:52 PM IST
सार

Jamui News: थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही स्कॉर्पियो की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Jamui News: young man crossing road was hit by speeding car, died painfully; driver absconded with car
अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित मनीअड्डा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मनीअड्डा गांव निवासी लालू मंडल के बेटे कपिल मंडल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह कपिल मंडल शौच के लिए मनीअड्डा बहियार जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी मनीअड्डा चौक स्थित यात्री साइड के पास एक कार (स्कार्पियो) उसे टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान परिजन और स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। घटना की जानकारी के बाद टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। इधर, घटना को लेकर मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


वहीं, थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही स्कॉर्पियो की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed