{"_id":"671e0b20191ff3d46a0b4ac5","slug":"jamui-news-woman-died-after-being-injected-during-delivery-clinic-operator-and-doctor-absconding-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: प्रसव के समय इंजेक्शन लगते ही महिला की मौत, क्लिनिक संचालक और चिकित्सक फरार; परिजनों का संगीन आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: प्रसव के समय इंजेक्शन लगते ही महिला की मौत, क्लिनिक संचालक और चिकित्सक फरार; परिजनों का संगीन आरोप
Sun, 27 Oct 2024 03:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:13 PM IST
सार
Jamui News: झाझा थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई जिले के झाझा नगर क्षेत्र स्थित बजरंग चौक पर स्थित मां तारा क्लीनिक में प्रसव के लिए आई महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान खैरा थानाक्षेत्र के झुंडों गांव निवासी अनवर अंसारी की पत्नी शमीना खातून के रूप में हुई है। शमीना अपने मायके सोनो थानाक्षेत्र के रक्तरोहनिया गांव से प्रसव के लिए झाझा पहुंची थी। प्रसव के दौरान इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और फिर उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
मृतका की मां ने बताया कि वे किसी बिचौलिये की सलाह पर इस अस्पताल पहुंचे थे, जिसने यहां अच्छे इलाज का आश्वासन दिया था। क्लिनिक संचालक ने इलाज के लिए 30 हजार रुपये की मांग की, लेकिन बाद में 27 हजार रुपये में समझौता हो गया। इलाज शुरू होते ही महिला की तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर बाद चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ बिना कोई जानकारी दिए क्लीनिक से फरार हो गए।
विज्ञापन
परिजनों ने जब महिला को देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक में हंगामा किया। पुलिस को सूचना मिलते ही झाझा थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, इस क्लीनिक में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में झाझा थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।