फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui News: Two children drowned while playing in canal; one died and other is in critical condition

Bihar News: नहर में खेलते समय दो बच्चे डूबे; एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 19 Jan 2025 08:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 19 Jan 2025 08:06 PM IST
सार

Jamui News: जमुई में नहर में खेलते समय दो बच्चे डूब गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
Jamui News: Two children drowned while playing in canal; one died and other is in critical condition
अस्पताल में इलाजरत बालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें नहर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। यह घटना झाझा थाना क्षेत्र के धपरी गांव की है, जहां नहर के किनारे खेलते समय दो बच्चे पानी में गिर गए।

विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने की बचाने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय गांव के तीन-चार बच्चे नहर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते प्रमोद मंडल का बेटा दीपक कुमार (10) और प्रभुन मंडल का बेटा आर्यन कुमार (8) नहर में गिर गए। नहर में पानी अधिक होने के कारण दोनों बच्चे डूबने लगे। घटना देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को किसी तरह नहर से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत झाझा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। जबकि आर्यन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

 
गांव में छाया मातम
दीपक की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, आर्यन के परिवार वाले उसके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। घटना की सूचना पाकर झाझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिवार और ग्रामीणों ने की सुरक्षा उपायों की मांग
घटना को लेकर आर्यन के चाचा तुलसी मंडल ने कहा कि इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। अब जरूरी है कि नहर के पास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर के किनारे बैरिकेडिंग की जाए और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed