फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui News: Sand mafias opened fire on police who arrived to stop illegal mining; Inspector narrowly escapes

Bihar: बिहार में बालू माफियाओं का तांडव, अवैध खनन रोकने पहुंची पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग; बाल-बाल बचे दारोगा

Sat, 01 Mar 2025 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Mar 2025 04:24 PM IST
सार

Jamui News: पुलिस ने कहा कि अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर माफियाओं ने नौ से 10 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने भी पांच राउंड जवाबी फायरिंग की। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Jamui News: Sand mafias opened fire on police who arrived to stop illegal mining; Inspector narrowly escapes
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर बालू माफियाओं को खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में अवैध बालू खनन माफियाओं का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पतौना घाट का है, जहां अवैध खनन रोकने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में थाने के एक दारोगा बाल-बाल बच गए। पुलिस ने भी अपने बचाव में पांच राउंड फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर भाग खड़े हुए।

विज्ञापन

 
घटना के बाद एसडीपीओ सतीश सुमन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई तेज कर दी गई। एक ट्रैक्टर और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब अन्य माफियाओं की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

 
अवैध खनन रोकने गई पुलिस पर हमला
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को मलयपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दौलतपुर पतौना घाट पर बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष महेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि तीन ट्रैक्टरों में अवैध रूप से बालू लोड की जा रही थी। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालकों ने भागने की कोशिश की, जिसमें दो ट्रैक्टर फरार हो गए। लेकिन एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया। जैसे ही पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया, बालू माफियाओं ने पूरी साजिश के साथ हमला कर दिया। देखते ही देखते 50 से 60 की संख्या में माफिया हथियारों के साथ जुट गए और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
10 राउंड फायरिंग कर पुलिस को बनाया निशाना
माफियाओं ने लगभग 10 राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया, लेकिन सभी सुरक्षित बच निकले। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी पांच राउंड फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और एक ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया।
 
अवैध खनन का गढ़ बना जमुई का दौलतपुर घाट
जमुई जिले का दौलतपुर और मंझवे इलाका अवैध बालू माफियाओं का गढ़ माना जाता है। यहां लगातार अवैध खनन होता है और कई बार पुलिस और माफियाओं के बीच झड़प हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन ने कई बार छापामारी कर अवैध खनन पर लगाम लगाने की कोशिश की, लेकिन माफिया आए दिन पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

 
बालू माफियाओं की पहचान कर होगी सख्त कार्रवाई
घटना को लेकर एसडीपीओ सतीश सुमन ने कहा कि अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर माफियाओं ने नौ से 10 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने भी पांच राउंड जवाबी फायरिंग की। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और माफियाओं की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed