{"_id":"65dc71d3ac97cd94d7037d52","slug":"jamui-news-railway-worker-died-after-being-hit-by-train-at-jhajha-station-danapur-railway-hospital-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: झाझा स्टेशन पर रेल कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत; इलाज कराने जा रहा था दानापुर रेल अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: झाझा स्टेशन पर रेल कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत; इलाज कराने जा रहा था दानापुर रेल अस्पताल
Mon, 26 Feb 2024 04:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 26 Feb 2024 04:41 PM IST
सार
Jamui Hindi News: झाझा रेल थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मी कृष्ण देव मंडल की मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कुछ और ही कहना है।
विज्ञापन
मृतक रेल कर्मी कृष्ण देव मंडल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई में किउल-जसीडीह रेलखंड के झाझा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या चार पर झाझा पटना स्पेशल ट्रेन से कटकर एक रेल कर्मी की मौत हो गई। मृतक के शव को रेल पुलिस द्वारा पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक रेल कर्मी की पहचान झाझा रेल पीडब्लूडी में कार्यरत रेलकर्मी कृष्ण देव मंडल (54) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कृष्ण देव मंडल झाझा रेल में ही पीडब्लूडी का कर्मचारी था। वह बीते कुछ महीनों से बीमार चल रहा था। इसलिए अपने इलाज के लिए सोमवार की सुबह झाझा पटना स्पेशल ट्रेन से रेल अस्पताल दानापुर जा रहा था। लेकिन ट्रेन खुलते ही प्लेटफार्म संख्या चार स्थित एक पोल के पास गिर गया। तभी वहां मौजूद जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश सिंह की नजर उक्त घायल रेल कर्मी पड़ी। उसके बाद घटना की जानकारी रेल थाना पुलिस को दी गई। वहीं, सूचना के बाद जब रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कृष्ण देव मंडल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
वहीं, घटना के बाद झाझा रेलवे स्टेशन पर शव देखने वालों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि मृतक रेल कर्मी कृष्ण देव मंडल के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम दिनेश मंडल है जो कि पेशे से शिक्षक हैं। जबकि दूसरे बेटे का नाम करण मंडल है जो व्यवसायी है।
विज्ञापन
इधर, झाझा रेल थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मी कृष्ण देव मंडल की मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त रेल कर्मी झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ा था। तभी झाझा पटना स्पेशल ट्रेन खुलने की सूचना हुई, जिसके बाद रेल कर्मी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बहरहाल जो भी हो पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।