फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui News: Body of a micro finance worker found under Dharhara river bridge, hands and legs tied

Bihar News: माइक्रो फाइनेंस कर्मी का शव धरहरा नदी पुल के नीचे मिला, हाथ-पैर बंधे देख इलाके में दहशत

Sun, 27 Oct 2024 02:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Oct 2024 02:26 PM IST
सार

Jamui News: थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि यह प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लग रहा है, क्योंकि शव के हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jamui News: Body of a micro finance worker found under Dharhara river bridge, hands and legs tied
मृतक के परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के चंद्रमंडीह थानाक्षेत्र में धरहरा नदी पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सिकंदरा प्रखंड के कुमार गांव निवासी नीलकमल कुमार के रूप में हुई है। नीलकमल उत्कर्ष माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करते थे और चकाई में किराए के मकान में रहते थे।

विज्ञापन

 
शव पर मिले चोट के निशान
जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे एक शव देखा, जिसके हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शव पर चोट के निशान भी थे, जिससे मामला हत्या का लग रहा है। सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह थाना प्रभारी सुबोध यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि यह प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लग रहा है, क्योंकि शव के हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और की गई और फिर शव को पुल के नीचे फेंका गया। मामले की जांच जारी है और जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों ने लगाया हत्या किए जाने का आरोप
इधर, मृतक के परिजनों का कहना है कि नीलकमल की हत्या की गई है, जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद से कुमार गांव में मातम का माहौल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस इस हत्याकांड की गहराई से जांच कर रही है और हत्यारों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल बना दिया है। इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed