{"_id":"664720fc51be9b5236004d69","slug":"jamui-car-collided-badly-with-a-tree-on-roadside-an-elderly-woman-along-with-twin-siblings-died-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Today: जमुई में सड़क किनारे पेड़ से बुरी तरह टकराई कार, जुड़वा भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Today: जमुई में सड़क किनारे पेड़ से बुरी तरह टकराई कार, जुड़वा भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत
Fri, 17 May 2024 02:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 17 May 2024 02:48 PM IST
सार
Jamui News: चश्मदीद राधा कृष्ण ढाबा के संचालक जामुन यादव ने बताया कि वह अपने होटल के सामने सड़क किनारे सोए हुए थे। तभी अचानक तेज आवाज हुई तो देखा कि यूकेलिप्टस के पेड़ से एक कार टकरा गई है और उस पर सवार लोग अंदर फंसकर चीख-चिल्ला रहे हैं।
विज्ञापन
पेड़ से बुरी तरह टकराई तेज रफ्तार कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर बसबुटिया गांव के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से बुरी तरह से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार दो जुड़वा भाई-बहन और एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का चकाई और देवघर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान आरा जिला के चरपोखरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी नरेंद्र कुमार के बेटे अभिनंदन कुमार (5) और बेटी नंदनी कुमारी (5) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में मृत बच्चों की मां नेहा कुमारी, कार चालक रोहित कुमार, मीना कुमारी, आनंद कुमार ग्राम मानिनी थाना चरवापुरी जिला आरा और रोहतास की बभनी देवी पति रामप्रवेश यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
चश्मदीद राधा कृष्ण ढाबा के संचालक जामुन यादव ने बताया कि वह अपने होटल के सामने सड़क किनारे सोए हुए थे। तभी अचानक तेज आवाज हुई तो देखा कि यूकेलिप्टस (सफेदा) के पेड़ से एक कार टकरा गई है और उस पर सवार लोग अंदर फंसकर चीख-चिल्ला रहे हैं। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से कार में फंसे घायलों को निकाला गया। इसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे और एक महिला की देवघर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, घटना को लेकर घायल बभनी देवी ने बताया कि वे लोग आरा से बच्चे का मुंडन कराने के लिए देवघर जा रहे थे। तभी चालक को नींद आ गई और यह घटना घट गई। चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मृतक बच्चों के गांव में घटना की सूचना भेज दी है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।