फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui: Body of a student missing for two days found floating in water, murder in love affair

Bihar: दो दिन से गायब छात्र का शव पानी में उतराता मिला, गले में बेल्ट व पीछे से बंधे थे दोनों हाथ; जानें मामला

Fri, 12 Jul 2024 03:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 12 Jul 2024 03:52 PM IST
सार

Jamui News: सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि सूचना मिली थी कि आहार में एक छात्र का शव उतरा रहा है। उसे बरामद कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन
Jamui: Body of a student missing for two days found floating in water, murder in love affair
मृत छात्र शुभम कुमार (फाइल) तथा घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में बुधवार की शाम से गायब छात्र का शव शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के सरारी आहर में उतराता मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर मिलते ही आहर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद इसकी सूचना सदर थाने को दी गई। सूचना पर सदर एसडीओ सतीश सुमन, थानाध्यक्ष अरुण कुमार समेत कई पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और आहर में उतराते शव को बाहर निकला गया। शव के गले में बेल्ट लपेटी हुई थी और दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए पाए गए। इससे संभावना जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में छात्र की हत्या कर शव को आहर में फेंक दिया गया।

विज्ञापन


मृतक छात्र की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी विकास सिंह के बेटे शुभम कुमार (18) के रूप में हुई है। शुभम वर्तमान में नगर परिषद क्षेत्र के सिरचंद नवादा स्थित अपने नए घर में सपरिवार रहता था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुभम बुधवार की शाम से ही घर से गायब था, जिसको लेकर परिजन और सगे संबंधियों ने कई जगहों पर खोजबीन की। लेकिन छात्र का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, बुधवार की सुबह पता चला कि सरारी आहर में उतराता हुआ छात्र का शव पुलिस ने बरामद किया है। इधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि सूचना मिली थी कि आहार में एक छात्र का शव उतरा रहा है। उसे बरामद कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही घटना की जांच-पड़ताल को लेकर एसएफएल की टीम बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed