फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui: 2 boys riding bike, returning from Saraswati Puja fair, collided with e-rickshaw; One died

Bihar: सरस्वती पूजा का मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार दो बालक ई-रिक्शा से टकराए; एक की मौत, दूसरा पटना रेफर

Fri, 16 Feb 2024 01:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 Feb 2024 01:41 PM IST
सार

Jamui Hindi News: सिकंदरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो बालकों के घायल होने की जानकारी मिली थी। उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Jamui: 2 boys riding bike, returning from Saraswati Puja fair, collided with e-rickshaw; One died
मृतक किशोर राज बाबू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के जमुई में सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग स्थित रामपुर गांव के पास गुरुवार की देर रात ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो बालक बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोग और परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर मृत्युंजय कुमार ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। मृतक किशोर की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा निवासी मो. शाहिद के बेटे राज बाबू (14) के रूप में हुई है। वहीं, घायल बालक की पहचान बीसो महतो के बेटे कुंदन कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों बालक बाइक से मिर्जागंज सरस्वती पूजा का मेला देखने के लिए गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान रामपुर गांव के पास ई-रिक्शा से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इलाज के दौरान एक बालक की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, बालक की मौत के बाद उसके पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक दो भाइयों में बड़ा भाई था। वहीं, घटना की जानकारी सिकंदरा थाना की पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर सिकंदरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो बालकों के घायल होने की जानकारी मिली थी। उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed