फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Leaf Artist Madhurendra Kumar Congratulates Nishant Kumar with Unique Artwork Video Goes Viral

निशांत कुमार को अनोखी बधाई: अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के पत्ते पर उकेरी तस्वीर, हुई वायरल

Sun, 08 Mar 2026 07:10 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 07:10 PM IST
सार

Unique Congratulations to Nishant Kumar: अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर अनोखी कलाकृति बनाकर युवा नेता निशांत कुमार को जदयू में शामिल होने पर बधाई दी। यह लीफ आर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों की सराहना बटोर रही है।

विज्ञापन
Leaf Artist Madhurendra Kumar Congratulates Nishant Kumar with Unique Artwork Video Goes Viral
लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दी निशांत कुमार को बधाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कला जगत में अपनी अनोखी प्रतिभा के लिए पहचाने जाने वाले भारत के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने युवा नेता निशांत कुमार को एक अलग अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने पीपल के छोटे से हरे पत्ते पर अद्भुत कलाकृति बनाकर ‘Welcome to JDU – Congrats Nishant’ (वेलकम टू जदयू- कांग्रेट्स निशांत) लिखते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस अनोखी कलाकृति को लेकर कला प्रेमियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन

 
छोटे से पत्ते पर उकेरी बारीक कलाकृति
मधुरेंद्र कुमार ने करीब पांच घंटे के कठिन परिश्रम के बाद लगभग तीन सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर यह विशेष कलाकृति तैयार की। इस पत्ते पर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा निशांत कुमार को बधाई देते हुए एक तस्वीर उकेरी है। इस बारीक और अनोखी लीफ आर्ट में ‘जदयू में आपका स्वागत है – बधाई हो निशांत’ का संदेश भी अंकित किया गया है, जो इस कला को और खास बनाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Nishant Kumar: नीतीश कुमार पर अब रोहिणी आचार्य ने साधा निशाना; किस बात पर कहा- कथनी-करनी का अंतर देखें?
 
कला के माध्यम से दिया संदेश
कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस कलाकृति के जरिए उन्होंने युवा नेता निशांत कुमार को शुभकामनाएं देने के साथ एक संदेश देने की भी कोशिश की है। उनके अनुसार निशांत कुमार से यह उम्मीद की जाती है कि वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएं और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
 
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई कला
मधुरेंद्र कुमार की यह अनोखी लीफ आर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस बारीक और अद्भुत कला की सराहना कर रहे हैं। बिहार के विभिन्न हिस्सों में यह कलाकृति चर्चा का विषय बन गई है और कला प्रेमियों के बीच इसे काफी पसंद किया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed