{"_id":"65ba52b9ee6dc4ece305ddd2","slug":"fearless-criminals-shot-land-businessman-in-broad-daylight-in-begusarai-condition-critical-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े जमीन कारोबारी को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े जमीन कारोबारी को मारी गोली, हालत नाजुक
Wed, 31 Jan 2024 07:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 31 Jan 2024 07:31 PM IST
सार
Begusarai Hindi News: लोहिया नगर थाना अध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शांति शाह चौक पर अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मार कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
मृतक अमित कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के शांति शाह चौक के पास की है। वहीं, घायल युवक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी गांव निवासी रामचंद्र सागर के बेटे अमित कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अमित कुमार पैदल ही घर से निकला था। तभी एक बाइक पर सवार बेखौफ अपराधियों ने शांति शाह चौक पर अमित कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में अमित कुमार को दो गोली लग गईं। गोलियों की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जबकि अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल अवस्था में वहां पड़े अमित को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अमित कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस को दी। लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। लोहिया नगर थाना अध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शांति शाह चौक पर अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मार कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी अमित कुमार को क्यों गोली मारी है। जानकारी के अनुसार, अमित कुमार जमीन का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन