{"_id":"65f2a660f0f6068f0c05fbe0","slug":"due-to-dj-dispute-villagers-surrounded-the-wedding-procession-and-beat-them-up-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: DJ के विवाद में ग्रामीणों ने बारातियों को घेरकर पीटा, छह लोग घायल, थाना के बाहर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: DJ के विवाद में ग्रामीणों ने बारातियों को घेरकर पीटा, छह लोग घायल, थाना के बाहर हुआ हंगामा
Thu, 14 Mar 2024 12:55 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:55 PM IST
सार
Bihar News: खगड़िया जिले के अलौली थाना अंतर्गत हरिपुर गांव में बारात को रोककर पीटने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त मारपीट में बारात पक्ष के करीब 6 लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज अलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है। सुबह अलौली थाना के बाहर आरोपियों पर कारवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया गया।
विज्ञापन
DJ के विवाद में ग्रामीणों ने बारातियों को घेरकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिपुर गांव में बारात को रोककर पीटने का मामला सामने आया है। बारातियों का आरोप है कि हरिपुर में बारात की गाड़ी जबरन रोककर दर्जनों लोगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने जब मामले में पीड़ित पक्षों से आवेदन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब थाना के बाहर हंगामा समाप्त हुआ।
विज्ञापन
घटना में घायलों की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के एलास गांव निवासी साहब पासवान, सुधीर पासवान, श्रीकांत पासवान, प्रमोद पासवान, गणेश पासवान, जवाहर पासवान के रूप में की गई है। अलौली थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्षों के आवेदन पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
डीजे बजाने की विवाद में हुई घटना
पीड़ित पक्षों के द्वारा अलौली थाना में जो आवेदन दिया गया है, उसके अनुसार अलौली थाना क्षेत्र के एलास गांव से बारात बेगूसराय जिले के बटरडीहा गांव जानी थी। बताया जा रहा है कि बारात जब एलास गांव से निकाली और हरिपुर के पास पहुंची तो वहां पर बारात के साथ जा रहे डीजे वाहन को कुछ लोगों ने रोक लिया और उसे बजाने का दबाव देने लगे। इसी बात को लेकर बारात पक्ष और स्थानीय लोगों में विवाद होते होते मारपीट में तब्दील हो गया, जिसमें करीब 6 लोग बरात पक्ष के घायल हुए हैं।
विज्ञापन