{"_id":"67b05b807d968720f40fd738","slug":"deputy-cm-samrat-choudhary-unveiled-100-feet-high-flag-munger-paid-tribute-to-34-people-martyred-independence-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deputy CM Samrat Choudhary: 100 फीट ऊंचे ध्वज का किया अनावरण, आजादी के लिए शहीद 34 लोगों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deputy CM Samrat Choudhary: 100 फीट ऊंचे ध्वज का किया अनावरण, आजादी के लिए शहीद 34 लोगों को दी श्रद्धांजलि
Sat, 15 Feb 2025 02:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:46 PM IST
सार
100 Feet High Flag Munger: शहीद दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। जहां शनिवार को तारापुर अनुमंडल स्थित शहीद चौक पर बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहीद दिवस पर सम्राट चौधरी सहित अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहीद दिवस के मौके पर शनिवार को मुंगेर जिले में तारापुर अनुमंडल स्थित शहीद चौक पर बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, तारापुर जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह, जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, एसपी सैयद इमरान मसूद ने रिमोट के जरिए 100 फीट का तिरंगा फहराया। यह तिरंगा लगभग 100 फीट से भी ऊंचा तथा तिरंगे की लंबाई 30 फीट तथा चौड़ाई 20 फीट की है। जो पूरे बिहार में अब तक सबसे ऊंचे तिरंगे के रूप में जाना जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री ने 15 फरवरी 1932 देश की आजादी में शहीद हुए 34 युवा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि जिस तारापुर के लोगों को आजादी की लड़ाई में शहीद नहीं मानते थे। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में यंहा के शहीदों की चर्चा का काम किया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 फरवरी 2022 को राजकीय सम्मान का दर्जा दिया और आजादी की लड़ाई में शहीद हुए 34 वीर सपूतों की याद में शहीद स्मारक स्थापना की।
विज्ञापन
श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तारापुर की इस मिट्टी को मैं सलाम और प्रणाम करता हूं। आजादी के 75 साल हो चुके हैं। लेकिन आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीर सपूतों का इतिहास के पन्नों में अंकित होना चहिए। स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चहिए, लेकिन वह अब तक नहीं मिला। लेकिन में अपने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि आज तारापुर का नाम बिहार और देश के लोग जानेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि आज के इस अवसर पर उन 34 अमर शहीदों को कोटि से नमन करते हैं, जिन्होंने देश के आजादी के लिए अपना बलिदान दिया है। आज इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पहल से पूरे बिहार में सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लहराया गया।