फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Death of a young man in suspicious circumstances

Love Affair : जिसके लिए घर छोड़ा, उसने दी ऐसी मौत! मकान मालिक और उसके बेटे से महिला का संबंध बता रहे परिजन

Sun, 25 Feb 2024 04:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Feb 2024 04:45 PM IST
सार

Bihar News: मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की मौत पर उसकी प्रेमिका व मकान मालिक पर हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Death of a young man in suspicious circumstances
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफियाबाद थाना क्षेत्र पूर्वी इन्द्ररुख पंचायत के चकमानसी निवासी महावीर पासवान का पुत्र सोनू कुमार कुछ महीने से अपनी प्रेमिका के साथ कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नव टोलिया में किराये के मकान में रहता था। बीती रात्रि सोनू कुमार घर के दीवार पर बैठा था, तभी दीवार अचानक गिर गई, जिसके बाद आनन-फानन में मकान मालिक और प्रेमिका ने उसे सदर अस्तपताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सोनू की मौत के बाद प्रेमिका ने मोबाइल के जरिये घर वालों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद शव को एंबुलेंस के जरिये घर लाया गया। वहीं घर पर शव पहुंचते ही परिजनों में  कोहराम मच गया। जिसके बाद परिजनों ने सोनू की प्रेमिका और मकान मलिक को पकड़कर पूछताछ करना शुरू कर दिया, जिसके बाद कासिम बाजार थाना पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पति और बच्चे को छोड़कर चली आयी
सूचना मिलते ही कासिम बाजार थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि सोनू को 5 महीना पूर्व नवादा जिले की रहनेवाली चार बच्चों की मां से प्यार हो गया, जिसके बाद महिला अपने पति और बच्चे को छोड़कर सोनू के पास मुंगेर चली आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद मौत का पता चलेगा
हालांकि परिजनों का आरोप है कि कुछ महीने पहले उक्त महिला का संबंध मकान मालिक और उसके पुत्र से हो गया था। जिसके कारण उसने मकान मालिक और बेटे के साथ मिलकर सोनू की चेहरे पर तकिया रखकर हत्या कर दी। इस मामले में सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया, जिसमें हत्या की बात कही जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed