फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Criminals open fire on girl students when they protest against molestation

Bihar Crime: छात्राओं से छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियों ने सरेआम की फायरिंग, एसपी ने दिया जांच का आदेश

Sun, 07 Apr 2024 03:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Apr 2024 03:38 PM IST
सार

Bihar Crime: जिले के शिर्णियां गांव में सरेआम अवैध हथियार से फायरिंग करते अपराधियों का वीडियो वायरल हुआ है। घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है। मामले में खगड़िया एसपी चंदन कुशवाहा ने गोगरी एसडीपीओ को जांच का जिम्मा दिया है। 

विज्ञापन
Criminals open fire on girl students when they protest against molestation
तमंचा लहराता आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र स्थित शिर्णियां गांव में सरेआम अवैध हथियार से फायरिंग करते अपराधियों का वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद खगड़िया पुलिस हरकत में आते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है। मामले में खगड़िया एसपी चंदन कुशवाहा ने गोगरी एसडीपीओ को जांच का जिम्मा दिया है। 

विज्ञापन

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों की मानें तो घटना गोगरी के शिर्णियां गांव स्थित टीएन गर्ल्स हाई स्कूल के पास घटित हुई है। बताया जा रहा है कि यहां पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ कुछ युवक छेड़खानी करते थे, जिनका विरोध स्थानीय लोगों ने किया।

विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद यह फायरिंग की घटना लोगों में दहशत फैलाने के लिए किया गया है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के बरेठा गांव निवासी गणेश यादव के 25 वर्षीय पुत्र टिंकू कुमार यादव के रूप में की गई है। वहीं उसके साथ कुछ और अपराधी की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। बहरहाल लोकसभा चुनाव के बीच सरेआम फायरिंग करने की यह घटना पुलिस के लिए एक चुनौती मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed