फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Crime In Bihar Miscreants stabbed a young man in Begusarai sensation spread in area

Crime In Bihar: बदमाशों ने एक युवक को चाकू मार किया घायल, इलाके में फैली सनसनी

Fri, 03 Jan 2025 09:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 09:50 PM IST
सार

बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Crime In Bihar Miscreants stabbed a young man in Begusarai sensation spread in area
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर बीच सड़क पर चाकू मार कर फेंक दिया। वहीं, अपराधियों के द्वारा युवक की चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक की स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


इस घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी वन सुबोध कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुए हैं। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पचम्बा स्कूल के समीप की है। घायल युवक की पहचान सिंघल थाना क्षेत्र के लड्डवारा वार्ड नंबर 4 के रहने वाले मोहम्मद आलमगिर का 24 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अमीर सोहेल उर्फ मोनू के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मोहम्मद आमिर सोहेल उर्फ मोनू को अपराधीयों के द्वारा घर बुलाकर ले गया और उसको शराब पिलाकर पहले जमकर पिटाई की फिर बाद में अपराधियों ने बीच सड़क पर चाकू मारकर मरा समझकर सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि वहां के स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की सूचना दी कि मोहम्मद आमिर सोहेल उर्फ मोनू को अपराधियों के द्वारा बीच सड़क पर चाकू मारकर फेंक दिया है। इसी सूचना के आधार मौके वारदात पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति को चिंताजनक देखते हुए डॉक्टर ने इस जगह से रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन इसके बावजूद भी इस तरह की घटना को अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया है। वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी वन सुबोध कुमार ने बताया है कि पचम्बा में अपराधियों के द्वारा एक युवक को किसी बात को लेकर चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed