फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Crime: CCTV footage surfaced regarding Munger's double murder case, 2 miscreants had killed property dealers

Crime: मुंगेर के डबल मर्डर मामले को लेकर CCTV फुटेज आया सामने, दो बदमाशों ने की थी प्रॉपर्टी डीलरों की हत्या

Mon, 15 Jul 2024 07:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 15 Jul 2024 07:39 PM IST
सार

Munger Crime: एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से केस दर्ज करने के लिए आवेदन मिला है। आवेदन मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
Crime: CCTV footage surfaced regarding Munger's double murder case, 2 miscreants had killed property dealers
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में फिल्मी स्टाइल में हुए डबल मर्डर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जहां अपराधियों ने 13 जुलाई को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच-333बी बांक मोड़ पास दो बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर मनजीत मंडल और चंदन कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर मनजीत मंडल और चंदन कुमार अपने चार चक्का वाहन से खगड़िया की ओर जाने वाले थे। तभी बांक मोड़ के पास एक बाइक पर बैठे दो लोग पहुंचे और कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर की दूरी के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। इसी बीच पुलिस को एक फुटेज में दिखा कि काले रंग की बाइक पर दो युवक सवार हैं। बाइक चलाने वाला युवक काले रंग की शर्ट पहने हुए है। जबकि हत्यारा चेहरे पर रूमाल लपेटे हुए है। पुलिस के लिए यह इनपुट हत्यारे तक पहुंचने के लिए काफी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मृतक मनजीत मंडल और चंदन के घर के पास रेकी की गई थी। दोनों का पीछा बाइक सवार अपराधी कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से 12 खोखे बरामद किए हैं। घटना के 36 घंटे के बाद भी सभी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस हत्याकांड में मनजीत मंडल की मां गंगा देवी के बयान पर कुख्यात 25 हजार के इनामी अपराधी पवन मंडल को मुख्य आरोपी बनाया गया है। जबकि प्रिंस कुमार, श्याम देव पोद्दार सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से केस दर्ज करने के लिए आवेदन मिला है। आवेदन मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed