फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   BJP district minister arrested in alcohol-prohibited Bihar, six others also arrested

Bihar: शराबबंदी वाले बिहार में भाजपा जिला मंत्री नशे में गिरफ्तार, छह अन्य भी पकड़े गए

Fri, 15 Aug 2025 05:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शेखपुरा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 15 Aug 2025 05:03 PM IST
सार

शेखपुरा में शराबबंदी के बावजूद भाजपा जिला मंत्री और बीस सूत्री समिति के सदस्य पवन कुमार को मद्यनिषेध विभाग की पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया। कार्रवाई मंगलवार शाम दललु मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पवन कुमार के साथ छह अन्य लोग भी पकड़े गए।
 

विज्ञापन
BJP district minister arrested in alcohol-prohibited Bihar, six others also arrested
शराबबंदी वाले बिहार में भाजपा जिला मंत्री नशे में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराबबंदी लागू बिहार में एक बार फिर मद्यनिषेध विभाग की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के दललु मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर भाजपा जिला मंत्री और बीस सूत्री समिति के सदस्य पवन कुमार को नशे की हालत में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक, कई दिनों से पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिल रही थी। उत्पाद थाना अध्यक्ष इमरान अंसारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पवन कुमार के साथ छह अन्य लोगों को भी पकड़ा गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में सभी के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन्हें शराब की आपूर्ति कहां से हो रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अब होली, दशहरा, छठ में बिहार आने में नहीं होगी परेशानी, सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया यह काम
विज्ञापन


गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां जुर्माना भरने के बाद रिहाई की संभावना है। गौरतलब है कि बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन इस कानून को प्रभावी ढंग से लागू करना सरकार के लिए अब भी चुनौती बना हुआ है। सत्ता पक्ष के नेता का नशे में गिरफ्तार होना इस नीति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। घटना के दिन भाजपा का तिरंगा यात्रा कार्यक्रम भी आयोजित था, जबकि उसी समय जिला मंत्री पवन कुमार पुलिस हिरासत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed