फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   bike rider going to meet his son died a tragic death when a truck overturned in jamui

Accident: जमुई में भीषण सड़क हादसा, तारीख पर बेटे से मिलने जा रहे बाइक सवार पर पलटा ट्रक; नीचे दबने से हुई मौत

Thu, 30 May 2024 02:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 May 2024 02:10 PM IST
सार

Jamui Accident: जिले की चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-जमुई मुख्य मार्ग स्थित पटना मोड़ के समीप गुरुवार को एक ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
bike rider going to meet his son died a tragic death when a truck overturned in jamui
ट्रक पलटने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और ट्रक के नीचे दबे बाइक सवार को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के संघरा निवासी महादेव यादव का 45 वर्षीय पुत्र मुरारी यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मुरारी यादव का बेटा एक मामले में पिछले एक साल से जमुई जेल में बंद है। जिससे मिलने के लिए मुरारी यादव तारीख पर गुरुवार को जमुई कोर्ट जा रहे थे। तभी जमुई की ओर से एक ट्रक चकाई के तरफ जा रहा था। उसी दौरान चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-जमुई मुख्य मार्ग स्थित पटना मोड़ के समीप पहुंचते ही ट्रक चालक वाहन पर से अपना संतुलन खो दिया, जिससे ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रक के साथ-साथ चल रहे बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया और दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर चंद्रमंडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के नीचे दबे बाइक सवार को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed