Bihar: बेगूसराय में दाह संस्कार में शामिल होने गए तीन दोस्त गंगा नदी में डूबे, नहाते वक्त डूबने से एक की मौत
Begusarai News: मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके दाह संस्कार के लिए अभिषेक भी गांव के लोगों के साथ अयोध्या गंगा घाट गया था। वहीं डूबने से उसकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में दाह संस्कार में शामिल होने के लिए आए तीन युवक स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डूब गए। उनमें से दो युवकों को नदी के पानी से बाहर निकाल कर स्थानीय गोताखोरों जान बचा ली। जबकि एक युवक की डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट की है। मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के पाल गांव निवासी दिनेश कुमार के बेटे अभिषेक कुमार के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके बाद गांव के लोगों के साथ दाह संस्कार के लिए अभिषेक भी अयोध्या गंगा घाट पर पहुंचे थे। दाह संस्कार होने के बाद अभिषेक अपने तीन दोस्तों के साथ गंगा घाट में स्नान करने लगे। इस दौरान तीनों दोस्त नदी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देखा वहां के स्थानीय गोताखोरों ने दो युवकों को किसी तरह गंगा नदी से निकाल कर जान बचा ली। जबकि अभिषेक कुमार को नहीं बचा सके। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दी। तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।