{"_id":"666c3b81f1516a4c0a01284a","slug":"bihar-three-bodies-found-from-different-places-in-begusarai-within-12-hours-panic-prevails-in-entire-area-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में 12 घंटे के अंदर अलग-अलग जगह से मिले तीन युवकों के शव, पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में 12 घंटे के अंदर अलग-अलग जगह से मिले तीन युवकों के शव, पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल
Fri, 14 Jun 2024 06:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:16 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से युवकों के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दो जगह से फंदे से लटके शव मिले हैं, जबकि तीसरा रेलवे ट्रैक से मिला है। सभी के परिजनों हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस सभी मामलों की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में पिछले 12 घंटे के अंदर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी का माहौल है। वहीं, लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। पहली घटना बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा वार्ड नंबर 4 की है, जहां देर रात वार्ड संख्या एक निवासी भुवनेश्वर चौधरी के बेटे सत्यम कुमार का शव एक झोपड़ीनुमा घर से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि सत्यम कुमार देर शाम घर से थोड़ी दूर स्थित डेरे पर गया था। रात में वापस न लौटने के कारण उसकी खोजबीन की गई तो फंदे से लटका हुआ शव मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किसी ने हत्या कर शव फंदे से टांग दिया है। वहीं, सूचना मिलते ही बछबारा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा स्थित बरबीघा बहियार की है। जहां एक बगीचे में पेड़ से लटका हुआ युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। वहीं, पेड़ से लटका हुआ शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जबकि यह खबर मिलने के बाद से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक युवक की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के बरबीघा गांव निवासी मो. जफर के बेटे मो. शहजाद के तौर पर की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मो. शहजाद सनहा पश्चिम स्थित अपने ससुराल में रहकर मछली का कारोबार करता था। आज शुक्रवार को सुबह जब कुछ लोग बहियार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि किसी ने इसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया है। फिलहाल पुलिस शव कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट हुई है।
जबकि तीसरा मामला बखरी थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का है। जहां रेलवे ट्रैक के पास से एक अज्ञात युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि रेलवे पटरी पर एक युवक का शव लोगों द्वारा देखा गया। उसके बाद इसकी सूचना बखरी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल एक साथ तीन युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।