फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: there is no traffic from the new bridge on Gandak river Even after seven years,

Bihar: सात सालों बाद भी नहीं मिला गंडक नदी के नये पुल से आवागमन, निर्माण के 2 माह बाद ही हो गया था क्षतिग्रस्त

Mon, 05 May 2025 01:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 May 2025 01:19 PM IST
सार

Bihar: पुल के निर्माण में हुई अनियमितताओं को लेकर लोगों में आक्रोश है। सवाल यह है कि जब करोड़ों की लागत से बना नया पुल कुछ ही समय में ध्वस्त हो सकता है, तो मरम्मत के बाद कितनी गारंटी है कि यह फिर से सुरक्षित रहेगा?

विज्ञापन
Bihar: there is no traffic from the new bridge on Gandak river Even after seven years,
क्षतिग्रस्त पुल पर कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंडक नदी पर बना नया पुल भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। करीब 15.5 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल वर्ष 2019 में तैयार हुआ था, लेकिन सिर्फ दो माह के अंदर ही इसके पाया संख्या 3 और 4 के बीच धंसाव आ गया, जिससे पुल को परिचालन से बाहर कर दिया गया। अब 7 वर्ष बीतने के बाद भी यह पुल जनता को सुविधा नहीं दे सका है।

विज्ञापन


पुराने पुल पर ही निर्भर है यातायात, रोजाना लग रहा जाम
पुल के बंद होने के कारण अब भी वाहन चालकों को पुराने पुल से ही आवाजाही करनी पड़ रही है। यह पुल अब जर्जर हो चुका है, जिस पर ट्रैफिक का दबाव अधिक रहने से रोजाना घंटों जाम लगता है। स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पुल निर्माण का ठेका पुंज लॉयड कंपनी को दिया गया था। गुणवत्ता में लापरवाही के चलते पुल चालू होने के कुछ ही दिनों में धंस गया। मरम्मत कार्य जारी है, लेकिन पुल के मध्य हिस्से में अब भी क्षतिग्रस्त स्थान साफ दिखाई दे रहे हैं। एनएचएआई ने पुल को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया था, लेकिन कई महीनों की मरम्मत के बावजूद अब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: केंद्रीय मंत्री बोले- बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर विपक्ष ने की राजनीति, भाजपा ने किया सच्चा सम्मान    
 
सितंबर से चालू हो सकता है परिचालन
एनएच 31 पर बना यह नया पुल अब सितंबर 2025 से चालू किए जाने की संभावना है। फिलहाल मरम्मत का काम कछुआ गति से जारी है। इस बारे में जानकारी लेने के लिए एनएचएआई बेगूसराय रेंज के कार्यपालक अभियंता से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पुल के निर्माण में हुई अनियमितताओं को लेकर लोगों में आक्रोश है। सवाल यह है कि जब करोड़ों की लागत से बना नया पुल कुछ ही समय में ध्वस्त हो सकता है, तो मरम्मत के बाद कितनी गारंटी है कि यह फिर से सुरक्षित रहेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed