फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Politics Nishant contest election Harnaut Minister Ashok Chaudhary his father decision not political

Bihar Politics: हरनौत से निशांत लड़ेंगे चुनाव? मंत्री अशोक चौधरी बोले- उनके पिता का निर्णय, पॉलिटिकल नहीं

Thu, 13 Feb 2025 06:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 06:29 PM IST
सार

बिहार में इन दिनों चर्चा तेज है कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत होली के बाद राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। इतना ही नहीं साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह नालंदा के हरनौत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इस पर मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने बयान दिया है।

विज्ञापन
Bihar Politics Nishant contest election Harnaut Minister Ashok Chaudhary his father decision not political
हरनौत से निशांत लड़ेंगे चुनाव? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की चर्चा पर जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि निर्णय तो निशांत को नहीं करना है। निर्णय निशांत के पिताजी करेंगे। कोई पॉलिटिकल निर्णय तो है नहीं, ये तो माननीय नेता करेंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, मंत्री अशोक चौधरी गुरुवार को शेखपुरा विधानसभा के पूर्व विधायक रंधीर कुमार सोनी की माताजी के निधन पर उनसे मिलने आए थे। इस दौरान मंत्री ने शेखपुरा जिलान्तर्गत विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति के संबंध में जिले अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक मंथन सभागार में किया। 
विज्ञापन


मंत्री अशोक चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे बिहार में सड़कों का जाल बिछ रहा है। हमारी सरकार की ये सोच है कि प्रत्येक बसावट वाले क्षेत्रों तक सड़क की उपलब्धता हो, ताकि लोगों के दैनिक जीवन में आवागमन आराम होने के साथ-साथ बिहार के आर्थिक उन्नति की एक नई तस्वीर लिखी जाए। उन्होंने जिला, अनुमंडल के साथ-साथ प्रखंडों तथा महत्वपूर्ण स्थलों जैसे अस्पताल इत्यादि को जोड़ने वाली  सभी सड़कों को पूर्ण करने और अच्छी स्थिति में रखने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना/ग्रामीण सड़क सुढृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत शेखपुरा जिलान्तर्गत कुल 115 सड़कों, जिसकी कुल लम्बाई 166.432 किमी पर कार्य जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना अंतर्गत 21 पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बैठक में मंत्री के द्वारा कई नए पुलों के निर्माण की योजना के संबंध में चर्चा भी की गई।

घाटकुसुम्भा प्रखंड के आलापुर गांव को शेष प्रखंड से जोड़ने हेतु एक नई पुल बनाने को लेकर सहमति बनी। इससे मानसून के दौरान उक्त गांव का शेष प्रखंड से संपर्कता बनी रहेगी। वहीं, शेखोपुरसराय के बेलाव पंचायत के आजाद नगर में जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला कुमारी के अनुरोध पर भी पुल बनाने को लेकर उनके द्वारा सहमति प्रदान करते हुए डीपीआर बनने का निर्देश दिया गया। 


मंत्री ने कहा कि 100 से अधिक जनसंख्या वाले वैसे बसावट जो सड़क से नहीं जुड़े हैं, उन्हें प्राथमिकता देकर सम्पर्कता उपलब्ध कराएं। वहीं, कुसुम्भा से हुसैनाबाद वाले सड़क को जिला पदाधिकारी शेखपुरा के अनुरोध पर सड़क के चौड़ीकरण को लेकर सहमति जताई गई। बैठक में कुसुम्भा से हुसैनाबाद एवं जखराज स्थान होते हुए एकसारी बीघा को जोड़ने हेतु एक नई सड़क बनाने को लेकर आज के बैठक में चर्चा की गई। ताकि शेखोपुरसराय एवं नवादा से आने वाले वाहनों को सीधा जमुई एवं लखीसराय के लिए निकाला जाए। बैठक में मंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग का अपना नया कार्यालय शेखपुरा में बनाने को लेकर भी सहमति दी गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्यालय बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed