फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Ninth class student took a country-made pistol to school in Begusarai, police took him into custody

Bihar: बेगूसराय में स्कूल में कमर से कट्टा निकालकर छात्र बोला- किसी में हिम्मत नहीं मुझे रोक ले, फिर हुआ ये

Wed, 21 Aug 2024 04:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 21 Aug 2024 04:59 PM IST
सार

Begusarai News: प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सुमित शेखर ने बताया कि छात्र से हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है। वह किस मकसद से हथियार लेकर आया था, इस बारे में भी जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
Bihar: Ninth class student took a country-made pistol to school in Begusarai, police took him into custody
स्कूल में कट्टा लेकर पहुंचा छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नौवीं कक्षा का एक छात्र स्कूल में किताब की जगह बंदूक लेकर पहुंच गया। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। यहां विद्यार्थियों समेत शिक्षकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्तौल जब्त कर आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। उसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छौड़ाही थानाक्षेत्र के छौड़ाही प्रखंड के उच्च विद्यालय मटिहानी में एक नाबालिग छात्र देशी कट्टा लेकर पहुंच गया। इससे विद्यालय में हड़कंप मच गया। हालांकि, शिक्षकों की सूझ-बूझ के कारण पुलिस ने देशी कट्टा जब्त कर नौवीं कक्षा के आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। आरोपी छात्र स्थानीय सावंत पंचायत के बखड्डा का निवासी है। पुलिस उसके घर पर भी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि प्लस टू उच्च विद्यालय छौड़ाही में नौवीं कक्षा का एक छात्र कट्टा दिखाकर छात्रों पर अपनी धौंस जमा रहा था। लेकिन किसी ने इसकी जानकारी शिक्षक को दे दी। इसके बाद टीचर ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। करीब 15 वर्षीय छात्र रोज की तरह  स्कूल गया और कक्षा में बैठने के थोड़ी देर बाद ही अपनी कमर से कट्टा निकाल कर आस-पास बैठे छात्रों को दिखाने लगा। वह कह रहा था कि किसी में हिम्मत नहीं है कि मुझे कुछ करने से रोक ले, मैं जो चाहूंगा वह करूंगा। पहले घंटी से पहले उसने कट्टा दिखाया तो आसपास बैठे बच्चे डर से चुप रहे। लेकिन दूसरी घंटी में जब फिर से उसने क्लास में कट्टा लहराना शुरू कर दिया तो किसी बच्चे ने कार्यालय में बैठे शिक्षकों को जाकर इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद शिक्षक पकड़कर पूछताछ कर ही रहे थे कि गांव के लोगों को भी इसकी जानकारी हो गई। उसके बाद काफी लोग वहां जुट गए। इसके बाद छौड़ाही थाने को मामले की सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तुरंत मौके पर पहुंचे। फिर उक्त नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया। उक्त छात्र अपने स्कूल कहां से कट्टा लेकर और क्यों पहुंचा था, इस संबंध में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है।


शिक्षकों का कहना है कि हम लोगों को ज्यों ही कट्टा रखने की जानकारी मिली, तुरंत कक्षा में पहुंचे और उसे पकड़ा। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सुमित शेखर ने बताया कि छात्र से हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है। वह किस मकसद से हथियार लेकर आया था, इस बारे में भी जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed