{"_id":"66b9cb7fd37e8f379c0df304","slug":"bihar-news-young-man-died-in-road-accident-in-begusarai-had-come-from-punjab-with-uncle-for-sightseeing-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में सड़क हादसे में युवक की मौत, पंजाब से चाचा के साथ आया था घूमने-फिरने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में सड़क हादसे में युवक की मौत, पंजाब से चाचा के साथ आया था घूमने-फिरने
Mon, 12 Aug 2024 02:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:14 PM IST
सार
Begusarai News: लाखों थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना की सूचना उनके परिवार के लोगों को दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लाखों थाना क्षेत्र के रमजानपुर के पास की है। मृतक की पहचान पंजाब निवासी अवतार के बेटे जसवीर के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर परिजनों ने बताय कि मृतक जसवीर अपने चाचा के साथ दूध टैंकर की गाड़ी पर सवार होकर बेगूसराय घूमने के लिए आया था। उन्होंने बताया कि गंगा डेयरी में गाड़ी लगा दी गई थी। फिर गाड़ी से उतरकर जसवीर शौच करने जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जसवीर को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लाखों थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं, लाखों थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक पंजाब निवासी जसवीर कुमार है। वह अपने चाचा के साथ बेगूसराय गंगा डेरी घूमने के लिए आया था। तभी वह सड़क पार करने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना की सूचना उनके परिवार के लोगों को दे दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले बछवारा थानाक्षेत्र में भी सड़क दुर्घटना में सरवन कुमार पासवान की मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन