फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Union Minister Giriraj Singh reached airport; PM Narendra Modi's Begusarai visit

Narendra Modi: केंद्रीय मंत्री गिरिराज पहुंच गए एयरपोर्ट; पीएम मोदी के बेगूसराय दौरे के लिए जी-जान से जुट गए

Mon, 26 Feb 2024 11:52 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 26 Feb 2024 11:52 AM IST
सार

Begusarai Hindi News: भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में दो मार्च को संभावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दो मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संभावित कार्यक्रम है, जिसकी पूरी जानकारी आज शाम तक मिल जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Bihar News: Union Minister Giriraj Singh reached airport; PM Narendra Modi's Begusarai visit
अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो मार्च के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जगह का जायजा लेने उलाव हवाई अड्डा पहुंचे गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सहित विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुमलेबाजी नहीं करते, बल्कि जुमलेबाजों को जवाब देते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने लालू यादव और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी ने कांग्रेस के पल्लू में अपना मुंह छिपा रखा है। दस साल यूपीए की सरकार रही जिसमें लालू प्रसाद यादव भी भागीदार थे, जिसके शासन काल में मुंगेर का पुल अधूरा का अधूरा पड़ा रहा। राजीव गांधी के समय में ही दो कार्यकाल जुमलेबाजी पर चुनाव जीते, पर बेगूसराय में पेट्रोकमिकल नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने 25 हजार करोड़ इन्वेस्ट किए, इनपुट टैक्स भी बेगूसराय से बिहार सरकार को जा रहा है और पेट्रोकेमिकल की भी स्थिति आ गई है। नरेंद्र मोदी जुमलेबाजी नहीं करते बल्कि जुमलेबाजों को जवाब देते हैं।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह सोमवार को अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ उलाव हवाई अड्डा पहुंचे। जहां उन्होंने दो मार्च को संभावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर स्थल निरीक्षण किया। गिरिराज सिंह ने बताया कि दो मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संभावित कार्यक्रम है, जिसकी पूरी जानकारी आज शाम तक मिल जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed