{"_id":"676eaf3129b8793a3f0bcaa8","slug":"bihar-news-uncontrolled-truck-crushed-bike-rider-in-sheikhpura-young-man-died-two-seriously-injured-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रोजगार के लिए चेन्नई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहा था युवक; बेकाबू ट्रक ने कुचलकर ली जान, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रोजगार के लिए चेन्नई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहा था युवक; बेकाबू ट्रक ने कुचलकर ली जान, दो गंभीर
Fri, 27 Dec 2024 07:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 27 Dec 2024 07:14 PM IST
सार
Sheikhpura News: पुलिस सब-इंस्पेक्टर परवेज आलम ने बताया कि हादसा एक अज्ञात ट्रक द्वारा किया गया है, जो मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है। वहीं, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शेखपुरा में शेखपुरा-लखीसराय मुख्य सड़क पर शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। कैथवा और भदौस मोड़ के पास एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान कोरमा थाना क्षेत्र के कोरमा गांव निवासी लालू कुमार (19) के रूप में हुई है। वह नवल मांझी का बेटा था। वहीं, घायल लोगों में मृतक का बहनोई दिनेश कुमार, जो वर्मा गांव के रहने वाले हैं और कोरमा गांव का चंदन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
मजदूरी के लिए चेन्नई जा रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक, लालू कुमार चेन्नई में मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। उसके दादा सुरेश मांझी ने बताया कि लालू को ट्रेन पकड़ने के लिए किऊल रेलवे जंक्शन ले जाया जा रहा था। बाइक पर लालू के साथ दिनेश कुमार और चंदन कुमार थे। इस दौरान कैथवा और भदौस मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद की स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही सिरारी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक लालू कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। घायलों को तुरंत स्थानीय सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दिनेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी के हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
परिवार में पसरा मातम
पुलिस सब-इंस्पेक्टर परवेज आलम ने बताया कि हादसा एक अज्ञात ट्रक द्वारा किया गया है, जो मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की है। लालू कुमार की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया है। घर से चेन्नई के लिए निकले लालू के सपनों को इस हादसे ने हमेशा के लिए खत्म कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।