फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Two sisters died due to drowning in Budhi Gandak in Khagaria

Bihar: खगड़िया में बूढ़ी गंडक में डूबने से दो बहनों की मौत; इस जगह कई बार हो चुका है हादसा, नहीं चेते ग्रामीण

Mon, 29 Jul 2024 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 29 Jul 2024 07:34 PM IST
सार

Khagaria News: गंगौर थाना अध्यक्ष लाल बिहारी कुमार ने बताया कि बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Two sisters died due to drowning in Budhi Gandak in Khagaria
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के तेताराबाद स्थित बूढ़ी गंडक नदी में सोमवार को डूबने से दो बहनों की मौत हो गई। मृतकाओं की पहचान गंगौर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर तेताराबाद निवासी वीरेंद्र यादव की बेटी साक्षी कुमारी (9) और मानसी थाना क्षेत्र के चुकती गांव निवासी नीरज कुमार की बेटी पोली कुमारी (7) के रूप में की गई है। गौरतलब है कि पोली कुमारी विगत एक साल से अपने ननिहाल में ही रह रही थी। दोनों आपस में ममेरी-फुफेरी बहनें थीं। बताया जा रहा है कि दोनों मासूम बच्चियां दूसरे सोमवार को गांव के लोगों को नहाने जाते देख गंडक नदी पर पहुंची थीं। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, तेताराबाद स्थित बूढ़ी गंडक नदी के तेरासी घाट पर आए दिन डूबने से लोगों की मौत होती रहती है। इस बाबत तेताराबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ चौधरी ने बताया कि इस घाट पर विगत एक से डेढ़ वर्ष में दस से अधिक लोग डूब कर जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके लोग सबक नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार गंडक नदी के पास के स्थानीय ग्रामीणों को इस बारे में सचेत किया गया है। लेकिन लोग तमाम हिदायत के बाद भी नदी में नहाने चले जाते हैं।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में गंगौर थाना अध्यक्ष लाल बिहारी कुमार ने बताया कि बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घर वालों को भी अपने बच्चों का ख्याल रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed