{"_id":"66a7a15f50438ec59501b8ec","slug":"bihar-news-two-sisters-died-due-to-drowning-in-budhi-gandak-in-khagaria-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: खगड़िया में बूढ़ी गंडक में डूबने से दो बहनों की मौत; इस जगह कई बार हो चुका है हादसा, नहीं चेते ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: खगड़िया में बूढ़ी गंडक में डूबने से दो बहनों की मौत; इस जगह कई बार हो चुका है हादसा, नहीं चेते ग्रामीण
Mon, 29 Jul 2024 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:34 PM IST
सार
Khagaria News: गंगौर थाना अध्यक्ष लाल बिहारी कुमार ने बताया कि बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खगड़िया जिले के तेताराबाद स्थित बूढ़ी गंडक नदी में सोमवार को डूबने से दो बहनों की मौत हो गई। मृतकाओं की पहचान गंगौर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर तेताराबाद निवासी वीरेंद्र यादव की बेटी साक्षी कुमारी (9) और मानसी थाना क्षेत्र के चुकती गांव निवासी नीरज कुमार की बेटी पोली कुमारी (7) के रूप में की गई है। गौरतलब है कि पोली कुमारी विगत एक साल से अपने ननिहाल में ही रह रही थी। दोनों आपस में ममेरी-फुफेरी बहनें थीं। बताया जा रहा है कि दोनों मासूम बच्चियां दूसरे सोमवार को गांव के लोगों को नहाने जाते देख गंडक नदी पर पहुंची थीं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तेताराबाद स्थित बूढ़ी गंडक नदी के तेरासी घाट पर आए दिन डूबने से लोगों की मौत होती रहती है। इस बाबत तेताराबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ चौधरी ने बताया कि इस घाट पर विगत एक से डेढ़ वर्ष में दस से अधिक लोग डूब कर जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके लोग सबक नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार गंडक नदी के पास के स्थानीय ग्रामीणों को इस बारे में सचेत किया गया है। लेकिन लोग तमाम हिदायत के बाद भी नदी में नहाने चले जाते हैं।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में गंगौर थाना अध्यक्ष लाल बिहारी कुमार ने बताया कि बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घर वालों को भी अपने बच्चों का ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन