फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Tejashwi yadav announced free electricity in bihar after congress party 400 unit free in delhi

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव कांग्रेस नहीं, अरविंद केजरीवाल की नीति पर; फ्री बिजली के लिए क्या एलान?

Wed, 04 Dec 2024 02:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Dec 2024 02:18 PM IST
सार

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए घोषणाओं का दौर शुरू हो गया है। तेजस्वी यादव ने कांग्रेस की जगह आम आदमी पार्टी की राह पकड़ी है। कांग्रेस ने दिल्ली में 400 यूनिट फ्री बिजली का एलान किया, लेकिन तेजस्वी ने कुछ और एलान किया।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi yadav announced free electricity in bihar after congress party 400 unit free in delhi
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुंगेर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बिहार में बनी, तो राज्य की जनता को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार से भी इस दिशा में कदम उठाने की मांग की, यह कहते हुए कि बिहार में देश की सबसे महंगी बिजली मिल रही है, जिससे जनता की जेब पर भारी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन

 
कार्यकर्ता संवाद से संगठन को मिलेगी मजबूती
तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेना और संगठन को मजबूत करना है। मुंगेर प्रमंडल पर विशेष ध्यान देने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी जिलों का दौरा कर समस्याओं का संग्रहण किया जाएगा, जो आगामी चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा बनेगा।
विज्ञापन

 
सरकार पर आरोप, रोजगार और बिजली पर जोर
तेजस्वी यादव ने बिजली बिल और भूमि सर्वेक्षण की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो हर परिवार को 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि 17 महीने के कार्यकाल में पांच लाख नौकरियां देने का वादा पूरा किया गया था। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि साढ़े तीन लाख नौकरियों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, लेकिन सत्ता बदलने के कारण यह अधूरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News: Tejashwi yadav announced free electricity in bihar after congress party 400 unit free in delhi
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

‘मुख्यमंत्री की यात्रा फिजूलखर्ची’
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की यात्रा को फिजूलखर्ची बताते हुए कहा कि 200-250 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, जिसका हिसाब जनता को देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस यात्रा के जरिए अधिकारियों को ‘लूट की छूट’ दी गई है। तेजस्वी ने केंद्र से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की भी मांग की।
 
परीक्षा लीक और आरक्षण पर भाजपा को घेरा
तेजस्वी यादव ने बिहार में परीक्षाओं के लगातार लीक होने पर चिंता जताई और कहा कि सरकार इन मुद्दों पर जवाबदेह नहीं है। उन्होंने भाजपा पर जातिगत गणना और आरक्षण विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, मुख्यमंत्री केवल ‘मुखौटा’ हैं और अधिकारी ही सरकार चला रहे हैं। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, विधान पार्षद अजय कुमार सिंह समेत कई राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed