फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Festive Joy Turns to Grief in Jamui as Three Children Including Two Brothers Die

Bihar: जमुई में पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत; मची चीख पुकार

Tue, 15 Sep 2026 09:05 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 09:05 PM IST
सार

जमुई में पूजा से जुड़े आयोजनों के बीच पानी में डूबने की घटनाओं ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सोनो में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो सगे भाइयों की जान गई, जबकि चकाई में कर्मा पूजा के लिए बालू लेने गई बच्ची की मौत हो गई। तीसरे हादसे में ग्रामीणों ने घाट पर बालू उठाव से बने गहरे गड्ढों को हादसे की वजह बताया है।

विज्ञापन
Bihar Festive Joy Turns to Grief in Jamui as Three Children Including Two Brothers Die
बच्चों को पानी से निकालते हुए परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जमुई जिले में मंगलवार को डूबने की अलग-अलग घटनाओं में दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। पहली घटना सोनो थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव की है। यहां तीज पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान टिकलाही आहार में डूबने से शंकर चौधरी के पुत्र अमरजीत कुमार (10) और रुद्र कुमार (7) की मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में गए दोनों भाई
बताया गया कि दोनों भाई अन्य लोगों के साथ तीज पूजा की प्रतिमा विसर्जन के लिए आहार के पास गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद मंझले भाई ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और सदर अस्पताल, जमुई ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एक साथ दो बेटों की मौत से परिवार में कोहराम
एक साथ दो बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृत बच्चों के पिता शंकर चौधरी होमगार्ड जवान हैं और घटना के समय जमुई में ड्यूटी पर थे। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मा पूजा के लिए बालू लेने गई बच्ची की डूबने से मौत
दूसरी घटना चकाई प्रखंड की कियाजोरी पंचायत स्थित बलिया डाबर बालू घाट की है। यहां कर्मा पूजा के लिए बालू लेने गई आठ वर्षीय सीमा कुमारी गहरे और दलदली पानी में फंसकर डूब गई। उसके साथ मौजूद सहेलियों ने दुपट्टे की मदद से उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में उतरकर बच्ची की तलाश शुरू की। सूचना पर चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और एनडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। हालांकि, स्थानीय मछुआरों की काफी मशक्कत के बाद करीब छह घंटे बाद बच्ची का शव बाहर निकाला गया।


ये भी पढ़ें-  चिराग और तेजस्वी हैं 'युवराज': पप्पू यादव ने सरकार-विपक्ष पर साधा निशाना; बाढ़ में जंगल के बीच फंसी नाव

सुबह आठ बजे अन्य बच्चियों के साथ नदी गई थी सीमा
बच्ची के पिता तारिणी साव ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे सीमा अन्य बच्चियों के साथ कर्मा पूजा के लिए बालू लाने नदी गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूबने के बाद लापता हो गई। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब छह घंटे बाद बच्ची का शव निकाला गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बालू उठाव के कारण घाट पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे हादसा हुआ। इसे लेकर बालू संवेदक के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed