फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Sheikhpura players shine in Haryana, won many medals for Bihar in Taekwondo

Bihar News: हरियाणा में बिहार के खिलाड़ियों का जलवा, ताइक्वांडो में प्रदेश के लिए जीते कई पदक

Wed, 04 Dec 2024 09:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Dec 2024 09:16 PM IST
सार

Sheikhpura News: राष्ट्रीय कोच कुंदन कुमार ने बताया कि ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा की कला नहीं है, बल्कि इसमें रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि नियमित प्रशिक्षण और मेहनत के बल पर खिलाड़ियों ने यह सफलता अर्जित की है।

विज्ञापन
Bihar News: Sheikhpura players shine in Haryana, won many medals for Bihar in Taekwondo
कोच के साथ पदक दिखाते ताइक्वांडो खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पंचकुला में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बिहार का नाम रोशन किया। आयुष कुमार वर्मा, मानव कुमार और इशू कुमार ने रजत और कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया।

विज्ञापन

 
शानदार प्रदर्शन से जीते पदक
शेखपुरा से नौ खिलाड़ियों की टीम ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से तीन खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। आयुष कुमार वर्मा और मानव कुमार ने रजत पदक जीता, जबकि इशू कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कुल मिलाकर बिहार की टीम ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 
कोच कुंदन कुमार का मार्गदर्शन
राष्ट्रीय कोच कुंदन कुमार ने बताया कि ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा की कला नहीं है, बल्कि इसमें रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित प्रशिक्षण और मेहनत के बल पर खिलाड़ियों ने यह सफलता अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
प्रतियोगिता का आयोजन
यह प्रतियोगिता 29 नवंबर से एक दिसंबर 2024 तक ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इसमें देश भर के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बिहार टीम के कोच निखिल कुमार और हर्ष उज्जवल ने भी इस जीत में अहम भूमिका निभाई।
 
शेखपुरा में जोरदार स्वागत
शेखपुरा लौटने पर खिलाड़ियों और कोच का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह अंतरराष्ट्रीय कोच विश्वजीत कुमार ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।

 
खिलाड़ियों को बधाई देने वालों का तांता
पदक जीतने पर जिले के कई प्रमुख लोगों और खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। जिला ताइक्वांडो संघ की अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी, डिप्टी कलेक्टर धर्मराज, राष्ट्रीय प्रशिक्षक अमर कुमार और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed