फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Rs 3.70 lakh looted from a private finance worker at gunpoint in Begusarai

Bihar News: बेगूसराय में हथियार के बल पर निजी फाइनेंस कर्मी से तीन लाख 70 हजार रुपये की लूट, अपराधी हुए फरार

Fri, 13 Sep 2024 09:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Sep 2024 09:01 PM IST
सार

Begusarai News: फुलवरिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक निजी फाइनेंस कमी से लूट का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस चारों तरफ नाकाबंदी कर छापामारी भी की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Rs 3.70 lakh looted from a private finance worker at gunpoint in Begusarai
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पुलिस को चुनौती देते हुए एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से हथियार के बल पर तीन लाख सत्तर हजार रुपये लूट लिए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना फुलवरिया थानाक्षेत्र की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी अपनी ब्रांच से रुपये लेकर भारतीय स्टेट बैंक में जमा करवाने जा रहे थे। उसी वक्त दो बाइकों पर सवार पांच अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। फिर हथियार का भय दिखाते हुए मारपीट करने लगे तथा रुपये छीनने की कोशिश करने लगे। जब निजी कंपनी के कर्मियों ने इसका विरोध किया तब अपराधियों ने उन पर हथियार तान दिए और जबरन उनसे तीन लाख 70 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


कर्मियों ने बताया कि घटनास्थल फुलवरिया थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित है और बैंक की शाखा भी महज 100 मीटर की दूरी पर ही है। लेकिन इसी बीच अपराधियों द्वारा इतनी बड़ी घटना को अंजाम देना कहीं न कहीं प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि इस घटना के बाद से लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, बैंक कर्मचारियों के बीच भी दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में फुलवरिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक निजी फाइनेंस कमी से लूट का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया है की शिकायत मिली है कि निजी फाइनेंस कर्मियों से तीन लाख 70 हज़ार की लूट हुई है। फिलहाल पुलिस चारों तरफ नाकाबंदी कर छापामारी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed