{"_id":"66e45ad6547aad98f702b857","slug":"bihar-news-rs-3-70-lakh-looted-from-a-private-finance-worker-at-gunpoint-in-begusarai-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में हथियार के बल पर निजी फाइनेंस कर्मी से तीन लाख 70 हजार रुपये की लूट, अपराधी हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में हथियार के बल पर निजी फाइनेंस कर्मी से तीन लाख 70 हजार रुपये की लूट, अपराधी हुए फरार
Fri, 13 Sep 2024 09:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 13 Sep 2024 09:01 PM IST
सार
Begusarai News: फुलवरिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक निजी फाइनेंस कमी से लूट का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस चारों तरफ नाकाबंदी कर छापामारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पुलिस को चुनौती देते हुए एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से हथियार के बल पर तीन लाख सत्तर हजार रुपये लूट लिए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना फुलवरिया थानाक्षेत्र की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी अपनी ब्रांच से रुपये लेकर भारतीय स्टेट बैंक में जमा करवाने जा रहे थे। उसी वक्त दो बाइकों पर सवार पांच अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। फिर हथियार का भय दिखाते हुए मारपीट करने लगे तथा रुपये छीनने की कोशिश करने लगे। जब निजी कंपनी के कर्मियों ने इसका विरोध किया तब अपराधियों ने उन पर हथियार तान दिए और जबरन उनसे तीन लाख 70 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
कर्मियों ने बताया कि घटनास्थल फुलवरिया थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित है और बैंक की शाखा भी महज 100 मीटर की दूरी पर ही है। लेकिन इसी बीच अपराधियों द्वारा इतनी बड़ी घटना को अंजाम देना कहीं न कहीं प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि इस घटना के बाद से लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, बैंक कर्मचारियों के बीच भी दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
इस संबंध में फुलवरिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक निजी फाइनेंस कमी से लूट का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया है की शिकायत मिली है कि निजी फाइनेंस कर्मियों से तीन लाख 70 हज़ार की लूट हुई है। फिलहाल पुलिस चारों तरफ नाकाबंदी कर छापामारी भी की जा रही है।