{"_id":"67c1e0f1c6076e96760dc153","slug":"bihar-news-revenue-employee-dismissed-after-being-found-involved-in-corruption-case-is-from-sheikhpura-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, जानें किस जिले का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, जानें किस जिले का है मामला
Fri, 28 Feb 2025 09:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:44 PM IST
सार
Revenue Employee Dismissed: भ्रष्टाचार मामले में लिप्त पाए जाने पर राजस्व कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है। मामला बिहार में शेखपुरा जिले का है।
विज्ञापन
कर्मचारी बर्खास्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शेखपुरा जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन के द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए विष्णुदेव यादव, राजस्व कर्मचारी (संविदा नियोजित), अंचल कार्यालय अरियरी का संविदा नियोजन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा यह कार्रवाई राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध प्राप्त शिकायत एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता के द्वारा जांचोपरांत दी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
राजस्व कर्मचारी पर दाखिल खारिज के मामले में जानबूझकर पैसा के कारण आपत्ति लगाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस अवसर पर उनके द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन भ्रष्टाचार के विरोध जीरो टॉलरेंस पर काम कर रहा है। इस तरह की किसी भी शिकायत को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने सभी कर्मियों को सचेत करते हुए कहे हैं कि आप सभी लोकहित में काम करने को आए हैं। लोकहित सर्वोच्च होना चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि जिन्हें भी इस तरह से परेशान किया जा रह है, वे अपनी शिकायत उन्हें या उचित माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं, उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन