{"_id":"66267482e119d8ec02057ca0","slug":"bihar-news-railway-worker-crushed-by-speeding-truck-in-begusarai-died-on-spot-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में बहन से मिलकर बाइक से लौट रहे रेलकर्मी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में बहन से मिलकर बाइक से लौट रहे रेलकर्मी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत
Mon, 22 Apr 2024 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 22 Apr 2024 08:00 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में बाइक से घर लौट रहे रेलकर्मी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक राजेश मंडल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक रेलकर्मी को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। वहीं, इस घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के बलिदानी दुर्गा स्थान स्थित एनएच- 31 के पास का है। मृतक रेलकर्मी की पहचान समस्तीपुर जिला निवासी राजेश मंडल के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रेलकर्मी राजेश मंडल अपनी मोटरसाइकिल से साहेबपुर कमाल से बहन से मिलकर वह वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बलिदानी दुर्गा स्थान स्थित एनएच- 31 के पास राजेश मंडल को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही राजेश मंडल की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना 112 डायल पुलिस टीम को दी। मौके पर 112 डायल पुलिस टीम ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। साथ ही पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, राजेश मंडल समस्तीपुर रेलवे स्टेशन में कार्यरत थे।
विज्ञापन