{"_id":"67af6ef3804d5d91460a6e8c","slug":"bihar-news-jamui-miscreants-damaged-railway-track-by-cutting-railway-administration-is-investigating-matter-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बदमाशों ने रेलवे ट्रैक को काटकर किया क्षतिग्रस्त, रेल प्रशासन मामले की जांच में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बदमाशों ने रेलवे ट्रैक को काटकर किया क्षतिग्रस्त, रेल प्रशासन मामले की जांच में जुटा
Fri, 14 Feb 2025 09:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 14 Feb 2025 09:57 PM IST
सार
Jamui Railway Track: बदमाशों द्वारा रेलवे ट्रैक को कटर मशीन से क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। हालांकि, समय रहते लाइन की पेट्रोलिंग कर रहे पेट्रोल मैन की नजर पड़ी तो इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी गई। उसके बाद सभी ट्रेनों को 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से चलाई गई।
विज्ञापन
पेट्रोलिंग करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में जमुई के जसीडीह-झाझा मुख्य रेल खंड पर शुक्रवार देर रात एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। दरअसल, गुरुवार रात 11 बजे जसीडीह-झाझा मुख्य रेलखंड के दादपुर-झाझा के बीच रानीकुरा के पास अप लाइन पर असामाजिक तत्वों ने रेल पटरी को करीब एक इंच तक कटर मशीन से काटने का प्रयास किया गया। हालांकि, लाइन की पेट्रोलिंग कर रहे पेट्रोल मैन की नजर इस कटिंग पर पड़ी तो तुरंत रेल प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद अपलाइन से गुजरने वाले सभी ट्रेनों को 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई गई।
विज्ञापन
बता दें कि यह क्षति पोल संख्या 371/21 और 371/23 के बीच पाई गई है। बताया जाता है कि असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। लेकिन समय रहते रेल कर्मचारियों की इस पर नजर पड़ी और सामाजिक तत्वों की मंसूबों पर पानी फेर दिया। वहीं, घटना की जानकारी के बाद रेलवे अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
इधर, रेल अधिकारीयों ने बताया कि असमाजिक तत्वों के द्वारा रेल पटरी को काटना और उसे छतिग्रस्त करना न केवल रेल यातायात को प्रभावित करता है। बल्कि यह यात्रियों और रेल कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जाती है। उसी का नतीजा है कि आज एक बड़ी घटना होने से टल गई है। रेल प्रशासन मौके पर पहुंचा है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहा है। साथ ही इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को भी पहचान करने में जुट गया।
विज्ञापन