फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Jamui Bihar Boyfriend girlfriend love story after being husband wife threat to parents video viral

Love Affair: 15 बरस में प्रेम रोग, 18 की होते ही रचा ली शादी; अब अपने ही माता-पिता को वीडियो बनाकर दी धमकी

Mon, 05 Aug 2024 12:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 05 Aug 2024 12:23 PM IST
सार

Bihar News: 15 साल की उम्र में उसे प्यार हुआ। सर्टिफिकेट में 18 साल पूरा होने का इंतजार किया और शादी रचा ली। पालन-पोषण का ही दोष कहें कि माता-पिता पर उसे भरोसा नहीं। उसने वीडियो वायरल कर अपने ही परिजनों को साफ तौर पर धमकाया है कि ससुराल पर आंच नहीं आए।
 

विज्ञापन
Bihar News: Jamui Bihar Boyfriend girlfriend love story after being husband wife threat to parents video viral
प्यार के लिए परिवार को दी चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में 10 महीने पहले घर छोड़ प्रेमी संग गई युवती ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के जरिए युवती अपने माता-पिता से कह रही है कि मम्मी-पापा! हम जहां भी हैं खुश हैं, हमें ढूंढने का प्रयास मत कीजिएगा। फोटो वीडियो आप देख ही चुके होंगे। हम दोनों शादी कर चुके हैं। अब हम इन्हीं के साथ रहेंगे, हम नहीं आएंगे। मेरे सास-ससुर को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। इसके जिम्मेदार आप लोग होंगे, हम इनके साथ बहुत खुश हैं।

विज्ञापन


दरअसल, मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थानाक्षेत्र के सबलपुर गांव का है। जहां सबलपुर निवासी दिलीप ठाकुर की बेटी किरण कुमारी (18) का गांव के ही अपने प्रेमी निरंजन यादव के बेटे रघुनंदन यादव (23) के साथ तीन सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किरण कुमारी पांच नवंबर 2023 के दिन 12 बजे अपने घर से दिग्गी बाजार जाने की बात कह कर निकली थी। उसके बाद वह अपने प्रेमी रघुनंदन यादव के साथ चली गई। इसे लेकर लड़की के दादा द्वारा छह नवंबर 2023 को लक्ष्मीपुर थाने में लिखित आवेदन देकर किरण के लापता हो जाने की जानकारी दी गई। आवदेन में लड़की के दादा सूर्यनारायण ठाकुर ने बताया कि वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, फिर वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


वहीं, पांच नवंबर 2023 को किरण ने रघुनंदन के साथ मंदिर में शादी कर ली। इसके तीन अलग-अलग वीडियो भी बनाए हैं। अब घटना के 10 महीने बाद किरण ने शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। वीडियो में किरण प्रेमी रघुनंदन यादव के साथ किसी मंदिर में शादी के फेरे लगाते दिख रही है। दो वीडयो में पहले दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई। फिर रघुनंदन ने किरण की मांग में सिंदूर भरकर दोनों ने फेरे लिए। वहीं, तीसरे वीडियो में किरण अपने माता-पिता को शादी कर लेने की जानकारी दे रही है। साथ ही वीडियो के जरिए कह रही है कि हम दोनों शादी कर चुके हैं। अब हम इन्हीं के साथ रहेंगे, मेरे सास ससुर को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। इसके जिम्मेदार आप लोग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, परिजनों ने बताया कि दिलीप ठाकुर की बेटी किरण की शादी 27 नवंबर 2023 को होने वाले थी। शादी के कार्ड भी छप गए थे। शादी के 22 दिन पूर्व ही वह बाजार जाने के बहाने अपने प्रेमी रघुनंदन के साथ चली गई थी। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed