फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News Is Sheikhpura police in cahoots with liquor mafia SHO Ravikant Kumar suspended after investigation

Bihar News: क्या शेखपुरा पुलिस शराब माफिया से मिली हुई है? जांच के बाद थानाध्यक्ष रविकांत कुमार सस्पेंड

Thu, 05 Dec 2024 02:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 02:37 PM IST
सार

बिहार के शेखपुरा जिले में शेखपुरा पुलिस पर शराब माफिया से मिलीभगत का आरोप लग रहा है। फिलहाल, थानाध्यक्ष रविकांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News Is Sheikhpura police in cahoots with liquor mafia SHO Ravikant Kumar suspended after investigation
शेखपुरा एसपी, बलिराम चौधरी  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा जिले के सिरारी थाने में शराब माफिया को छोड़ने के मामले में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई हुई है। एसपी बलिराम चौधरी ने थानाध्यक्ष रविकांत कुमार को निलंबित कर दिया है। शराब माफिया को लेन-देन कर छोड़े जाने की शिकायत एसपी को मिली थी, जिसके बाद एसडीपीओ से जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


यह पूरा मामला सिरारी थाना क्षेत्र में हुई शराब तस्करी के आरोपी से जुड़ा है। पुलिस ने अवैध शराब के एक मामले में फरार आरोपी को पकड़ा था। लेकिन आरोप है कि थानाध्यक्ष ने डील करके उसे छोड़ दिया। इस घटना की जानकारी जब एसपी बलिराम चौधरी को शिकायत के माध्यम से मिली तो उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए। इस मामले की तहकीकात करने का जिम्मा एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार सौंपा गया। जिन्होंने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट एसपी को सौंपी।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने लिया एक्शन
एसपी ने बताया कि इस मामले में एसडीपीओ ने जांच की तो मामला सही पाया। उन्होंने अपने जांच प्रतिवेदन में थानाध्यक्ष पर लगे आरोप की पुष्टि की। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बिहार में शराबबंदी लागू है। ऐसे में शराब से जुड़े मामलों में पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि सिरारी थाना क्षेत्र के भदौस बेलदरिया, रजौली, महसार समेत दर्जनों गांव में बेरोक-टोक के बड़े पैमाने पर शराब निर्माण किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed