फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: In Begusarai, husband and in-laws killed woman for giving birth to a daughter

Bihar News: बेटी को जन्म देने पर पति और ससुराल वालों ने मिलकर महिला को मौत के घाट उतारा, बेगूसराय की है घटना

Tue, 13 Aug 2024 05:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Aug 2024 05:57 PM IST
सार

Begusarai News: मृतका के भाई दीपक कुमार ने आरोप लगाया कि छह महीने पहले लड़की के पैदा होने के साथ ही पति और सुसराल वाले उसकी बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। पैसों की मांग कर रहे थे और अब उसे जहर देकर मार दिया है। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Bihar News: In Begusarai, husband and in-laws killed woman for giving birth to a daughter
मृतका बबिता कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेगूसराय से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला को उसके पति और सुसराल वालों ने सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस मामले को लेकर आरोप है कि सुसराल वालों ने महिला को जहर देकर उसकी जान ले ली। आरोपी पति और सुसराल वाले मौके से फरार हो गए हैं। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के अमारी गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय में एक महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने लड़की को जन्म दिया, इसलिए उसके पति और ससुराल वालों ने पहले उसे प्रताड़ित किया। फिर उसे जहर देकर मार दिया। बताया जा रहा है कि पति की यह तीसरी शादी थी। मृतका की पहचान छौड़ाही थानाक्षेत्र के अमारी गांव निवासी संजू कुमार की पत्नी बबिता कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घटना को लेकर समस्तीपुर जिले के रोसड़ा निवासी मृतका के भाई दीपक कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2019 में धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। छह महीने पहले लड़की के पैदा होने के साथ ही पति और सुसराल वालों द्वारा उसकी बहन के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। लड़की पैदा होने के बाद से ही पति द्वारा लगातार पैसे की मांग की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि इसी बीच सोमवार को अपनी बेटी बबिता से मिलने पिता उसके सुसराल गए। इस दौरान उन्होंने बेटी को एक कमरे में बाहर से बंद हुआ पाया। शोर मचाने पर लोग जमा हुए और कमरे को खुलवाया तो बबिता के मुंह से झाग आ रहा था। उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गईं। मौत के बाद उसके जीजा अपने कई लोगों के साथ शव को एक गाड़ी पर रख कर रोसड़ा की उल्टी दिशा में ले जाने लगे। जहां उन लोगों को रास्ते में मारपीट और धक्का-मुक्की कर उतार दिया गया।

भाई ने आरोप लगाया कि पति और उनके लोगों द्वारा सबूत मिटाने के लिए शव को अन्यत्र ले जाकर जलाने की कोशिश थी। इसके बाद उन लोगों द्वारा डायल 112 की गाड़ी को घटना की सूचना दी गई। उसके बाद पुलिस ने अमारी पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। भाई ने आरोप लगाया कि उन लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके जीजा की पूर्व में भी दो शादी हो चुकी थी। लेकिन पति और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित होकर दोनों बहुएं घर से भाग गई थीं।


इधर, छौराही थाना के चौकीदार बिंदेश्वरी पासवान ने बताया कि थाने से घर जाने के बाद उन्हें फोन कर मौके पर बुलाया गया। जहां पहुंचने पर लड़की के भाई ने जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed