फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: High speed motorcycle hits cyclist in Begusarai, died in hospital

Bihar News: बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

Mon, 27 May 2024 04:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 May 2024 04:12 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने एक साइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Bihar News: High speed motorcycle hits cyclist in Begusarai, died in hospital
अस्पताल पहुंचे मृतक युवकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। अब एक बार फिर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर बहियार में घटी है। मृत व्यक्ति की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी नागों चौधरी के तौर पर की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृतक नागों चौधरी अपनी साइकिल पर सवार होकर घर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने साइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार नागों चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके बाद घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, नागों चौधरी की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed