फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Giriraj Singh called Mamta Kim Jong Un and Uddhav Ahmed, attacked opposition on Ayodhya rape case

Politics: गिरिराज ने ममता को किम जोंग उन तो उद्धव को अहमद बताया, अयोध्या दुष्कर्म मामले पर विपक्ष पर किया वार

Sun, 04 Aug 2024 02:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 Aug 2024 02:33 PM IST
सार

Giriraj Singh: भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बंगाल सीएम ममता को किम जोंग उन और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को अहमद बताया। वहीं, उन्होंने अयोध्या दुष्कर्म मामले पर विपक्ष पर भी वार किया। उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव, लालू यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Giriraj Singh called Mamta Kim Jong Un and Uddhav Ahmed, attacked opposition on Ayodhya rape case
निजी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे गिरिराज सिंह ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से की है। दूसरी ओर, उन्होंने खुले में मीट बेचने पर भी रोक लगाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। साथ ही उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर दिए गए बयान को लेकर शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे को आड़े हाथ लिया। इस दौरान गिरिराज ने उद्धव की तुलना स्वयं अहमद से की।

विज्ञापन

 

Bihar News: Giriraj Singh called Mamta Kim Jong Un and Uddhav Ahmed, attacked opposition on Ayodhya rape case
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो अहमद बन गया हो चोर, उसे सारे चोर नजर आते हैं। गिरिराज सिंह ने निजी हमला करते हुए कहा कि उद्धव वोट की खातिर अपने पिताजी का संस्कार भूल गए। वह अपनी पहचान अहमद के रूप में खुद खड़ी कर रहे हैं। मुसलमान के वोट के लिए बाला साहेब ठाकरे की पूरी जिंदगी की कमाई मिट्टी में मिला दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Giriraj Singh called Mamta Kim Jong Un and Uddhav Ahmed, attacked opposition on Ayodhya rape case
बहन प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर भी जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। लेकिन विपक्षी नेता इस पर बोलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं, क्योंकि अयोध्या की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी मुस्लिम हैं। इसलिए राहुल गांधी की जुबान बंद है।

विज्ञापन

Bihar News: Giriraj Singh called Mamta Kim Jong Un and Uddhav Ahmed, attacked opposition on Ayodhya rape case
राजनीतिक कार्यक्रम में पिता लालू यादव के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता ने कहा कि अयोध्या दुष्कर्म मामले पर अखिलेश यादव, लालू यादव और तेजस्वी यादव की जुबान बंद है। उन्होंने कहा कि सारे टुकड़े-टुकड़े गैंग की जुबान बंद है। जब भारत के सनातन पर चोट करनी होती तो यह सब एकजुट होकर सनातन को तोड़ने में लग जाते हैं।

Bihar News: Giriraj Singh called Mamta Kim Jong Un and Uddhav Ahmed, attacked opposition on Ayodhya rape case
पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सीएम ममता बनर्जी पर भी जुबानी हमला करते हुए कहा कि वह किम जोंग उन की भूमिका में रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed