{"_id":"667d4a3e27791df21a09d329","slug":"bihar-news-four-people-got-burnt-when-a-gas-cylinder-caught-fire-while-cooking-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jamui: खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, बुझाने के दौरान एक ही परिवार के चार लोग झुलसे; दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jamui: खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, बुझाने के दौरान एक ही परिवार के चार लोग झुलसे; दो की मौत
Thu, 27 Jun 2024 04:51 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:51 PM IST
सार
Jamui News: जमुई के नगर थाना क्षेत्र के खड़सारी गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए। बाद में इनमें से दो की मौत हो गई है।
विज्ञापन
खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र के खड़सारी गांव में गुरुवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग पूरे कमरे में फैल गई। जिससे आग की चपेट में आने से पिता-पुत्र और दो पुत्री बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन
वहीं आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से चारों घायल को निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पिता की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं पटना ले जाने के क्रम में महादेव सिमरिया के पास पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। वहीं घायल सीता कुमारी की भी इलाज के क्रम में मौत हो गई है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान खड़सारी गांव निवासी कार्तिक सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायलों में मृतक कार्तिक सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार व पुत्री राधा कुमारी शामिल है। बताया जाता है कि गुरुवार को दोपहर कार्तिक सिंह अपने घर में खाना बना रहे थे। तभी खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज होने की वजह से अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके कारण देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। उसके बाद अपने बच्चों को बचाने के क्रम में कार्तिक सिंह बुरी तरह झुलस गए और उनके तीन बच्चे भी झुलस गए।
विज्ञापन